Easy Dhokla Recipe in Hindi | ढोकला बनाने की विधि

Click on the button to read this article in English – English

Dhokla Recipe in Hindi दरसल ढोकला में तेल का प्रयोग नही होता ये भाप में पकता है तो यह जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही यह स्वास्थ के लिए भी अच्छा होता है अगर आप तली भुनी चीज़ों से परहेज़ है तो ढोकला आपको जरूर बना कर खाना चाहिएढोकला बनाने के लोगो के कई अलग अलग तरीके होते है और यह अलग अलग चीज़ों से भी बनाया जाता है जैसे की किसी को बेसन का ढोकला पसंद है किसी को रवा का लेकिन आज हम आपको बेसन का ढोकला बनाना सिखाएंगे

Recipe of Bread Pakora in Hindi | फटाफट नाश्ता रेसिपी

तो चलिए एक नज़र आवश्यक बातों पर

किस टाइप की रेसिपी है?
वेज रेसिपी
कितने लोगो के लिए यह रेसिपी बनाई जा रही है?
2 – 3 लोगो के लिए
कितने समय में बनकर तैयार हो जाएगी
लगभग 15 से 20 मिनट मे

 

ढोकला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- Ingredients for Dhokla Recipe

  • बेसन ( 250 ग्राम )
  • हल्दी ( एक चौथाई चम्मज़ )
  • हरी मिर्च ( एक चौथाई चम्मज़ )
  • अदरक ( आधी चम्मज़ पीस कर पेस्ट बना ले )
  • नींबू ( 2 चम्मज़ रस )
  • राई ( आधी चम्मज़ )
  • हरा धनिया ( एक चम्मज़ )
  • तेल ( एक चम्मज़ )
  • नमक ( आपके स्वाद के अनुसार )

how to make Dhokla in Hindi

  1. सबसे पहले आप बेसन को छान ले और फिर उसमे हलके हलके पानी डालते हुए चलाते रहे
  2. जब यह थोड़ा गाड़ा हो जाय तब आप इसमें हल्दी डालकर इसको अच्छे से मिक्स कर लीजिए याद रहे इसमें बेसन के थक्के न बने अब इसको आप 10 मिनट के लिये ढककर रख दीजिए
  3. जब तक बेसन फूल रहा है तब तक आप एक बड़े बर्तन में पानी चढ़ा दे फिर उसी के अंदर एक छोटा बर्तन रख दे
  4. जो बेसन फूलने के लिए रखा है उसमे नींबू का रस नमक, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल दे और सभी को अच्छे से सबको मिक्स कर ले
  5. अब इसमें थोड़ा सा ईनो सॉल्ट डाले और तुरन्त इसको चलाये ईनो डालने से इसमें बबल आएँगे तो इसको बड़े बर्तन के अंदर जो छोटा बर्तन रखा है उसमें डाल दे और बड़े बर्तन के ऊपर ढक्कन लगा दीजिये
  6. अब भाप में करीब 20 मिनट तक पकाने के बाद आपका ढोकला पक गया होगा अब आप भाप के बर्तन में से छोटा बर्तन जिसमे बेसन रखा था उसे बाहर निकल ले और उसको ठंडा होने दे
  7. जब ढोकला ठंडा हो जाये तब आप चाकू की मदद से इसे अपने पसंद के आकार में काट ले अब इसमें हरा धनिया ऊपर से डाल दे लीजिये आपका ढोकला तैयार है

आशा करते है आपको Dhokla Recipe in Hindi | ढोकला बनाने की विधि  पूरी तरह समझ आ गई होगी

Leave a Comment

2 × 1 =